सीअाई के नाम से फोन कर पूर्व पार्षद से मांगे 6 लाख

उदयपुर | भाजपा के पूर्व पार्षद नाना लाल वया बुधवार काे एक ठग के हाथाे ठगने से बच गए। ठग ने प्रतापनगर थानाधिकारी इंस्पेक्टर विवेक सिंह के नाम से उनके पास फाेन किया अाैर 6 लाख रुपए की मांग की। जब नाना लाल वया ने असल इंस्पेक्टर विवेक सिंह से बात की ताे अंदाजा हुअा अाैर ठगी हाेते बची। मामले का वया ने भूपालपुरा थाने में रिपाेर्ट दी है। वया ने बताया कि सुबह एक नंबर से फाेन अाया अाैर व्यक्ति ने कहा कि सीअाई विवेक सिंह बाेल रहा हूं। एक दाेस्त काे 6 लाख रुपए की अर्जेंट जरूरत है जाे अापकाे देना है। यह राशि दाे दिन के अंदर लाैटा दूंगा। वया ने राशि देने के लिए हां कह दिया। एक घंटे बाद फिर फाेन अाया अाैर पाली निवासी किसी सुरेन्द्र सिंह के बैंक अकाउंट नंबर दिए।


वया ने अपने अकाउंटेंट के नंबर व्यक्ति काे दिए ताे ठग ने अकाउंटेंट काे फाेन लगाया। अकाउंटेंट फाेन नहीं उठा पाया, व्यक्ति का फिर से फाेन अाया अाैर उसने फाेन न उठाने की बात कही। राशि ट्रांसफर करने के लिए वया ने अकाउंटेंट काे फाेन लगाया लेकिन वह हाॅस्पिटल में हाेने के कारण उठा नहीं पाए। फिर उन्होंने प्रतापनगर थानाधिकारी विवेक सिंह को फाेन किया अाैर कहा कि अकाउंटेंट कुछ देर में राशि ट्रांसफर कर देगा। विवेक ने मना किया तब मामले का पता चला। इसके बाद भूपालपुरा थाने में रिपाेर्ट दर्ज कराई। वया का कहना था कि अगर विवेक सिंह के असल नंबर पर फाेन नहीं करता ताे 6 लाख रुपए की ठगी हाे जाती।


Popular posts
आज 60 नए कोरोना पॉजिटिव मिले; महाराष्ट्र देश का इकलौता राज्य, जहां एक हजार से ज्यादा मामले सामने आए
Image
21 दिन के लॉकडाउन के लिए आर्थिक रूप से तैयार नहीं भारत, सरकार को युद्ध स्तर पर करनी होगी तैयारी
Image
अब इंदौर में 35 साल के मरीज ने दम तोड़ा, देश में इतनी कम उम्र में कोरोना से मौत का पहला मामला; अब तक 19 की मौत
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- कोरोना संक्रमित व्यक्ति सोशल डिस्टेंसिंग को नहीं माने तो वह 30 दिन में 406 लोगों को संक्रमित कर सकता है
Image
24 घंटे के अंदर 22 संक्रमितों ने दम तोड़ा; महाराष्ट्र में अब तक 64 और मध्य प्रदेश में 21 लोगों ने जान गंवाई