आज 60 नए कोरोना पॉजिटिव मिले; महाराष्ट्र देश का इकलौता राज्य, जहां एक हजार से ज्यादा मामले सामने आए


मुंबई. महाराष्ट्र में संक्रमण अब बेकाबू होता जा रहा है। बुधवार सुबह राज्य में संक्रमण के 60 नए मामले मिले। राज्य में एक हजार 78 मामले सामने आ चुके हैं। उधर, पुणे में आज एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हुई। इनमें दो लोगों को डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत की थी। इससे पहले बुधवार को भी तीन लोगों की जान गई थी। इस तरह शहर में संक्रमण से 11 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, महाराष्ट्र में मौत का आंकड़ा 67 पर पहुंच गया है। इससे पहले मंगलवार को राज्य में 12 लोगों की मौत हुई थी। इनमें मुंबई में सात और आसपास की थी, जबकि पुणे में तीन की जान गई। नागपुर और सतारा में भी एक-एक की मौत हुई थी।


कोरोना अपडेट्स : 



  • मुंबई में कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए बीएमसी ने मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके तहत घर से बाहर निकलने वाले हर व्यक्ति को मास्क लगाना होगा। अगर किसी व्यक्ति ने इस नियम का उल्लंघन किया तो उसे गिरफ्तार किया जा सकता है।

  • मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार को पूर्व आर्मी हेल्थ सर्विस पर्सनल से कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सहयोग करने की अपील की। 

  • मुंबई के बीच कैंडी अस्पताल की एक नर्स का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। 

  • मुंबई में आज सबसे ज्यादा 44 मामले सामने आए हैं। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 686 पर पहुंच गई है।


खुद कार चलाते दिखे सीएम ठाकरे, मातोश्री के बाहर चाय वाला मिला था संक्रमित



  • मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी निवास 'मातोश्री' के बाहर एक चाय की दुकान चलाने वाला संक्रमित मिला था। इसके बाद उनके आवास की सुरक्षा में मुस्तैद 150 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों को क्वारैंटाइन कर दिया गया है।

  • मंगलवार को मंत्रिमंडल की बैठक में हिस्सा लेने के लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे जब मातोश्री से निकले तो वह अपनी कार खुद चलाते नजर आए। बाद में बताया गया कि मुख्यमंत्री ने अपने ड्राइवर को छुट्टी दे दी है।


मुंबई: बीएमसी ने 10 हजार होटल के कमरे अधिग्रहित किए



  • बृह्नमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने दस हजार होटल के कमरों को अधिग्रहित कर लिया है। इनमें  उन लोगों को भी रखा जाएगा जिन्हें घरों में क्वारैंटाइन करना संभव नहीं है। उधर, नवी मुंबई के पनवेल महानगरपालिका ने 1000 नए फ्लैट्स को अधिग्रहित किया है। इन फ्लैट्स को एक कंस्ट्रक्शन कंपनी से कुछ समय के लिए लिया गया है।

  • मुंबई के धारावी में दो और कोरोना संक्रमित मिले हैं। यहां कुल संख्या नौ तक पहुंच गई है। धारावी में स्थित साईं अस्पताल को भी बीएमसी ने अधिग्रहित कर लिया है। यहां कुल 51 बेड हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे भी धारावी पहुंचे थे। उन्होंने संक्रमण की रोकथाम के किए जा रहे इंतजाम और सुविधाओं का जायजा लिया। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि धारावी में करीब साढ़े तीन हजार लोगों को अलग-अलग जगह पर क्वारैंटाइन किया गया है।


 


Popular posts
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- कोरोना संक्रमित व्यक्ति सोशल डिस्टेंसिंग को नहीं माने तो वह 30 दिन में 406 लोगों को संक्रमित कर सकता है
Image
ग्रेटर निगम और हैरिटेज निगम चलाने के लिए 5689 अफसर-कर्मचारियाें की जरूरत, 398 पद खत्म हो रहे हैं
Image
फीफा के अधिकारियों पर रिश्वत लेने का आरोप, वर्ल्ड कप मेजबानी के लिए मोटी रकम या बड़ा ऑफर लिया
Image
10 दिन में खेल जगत में 5वीं मौत; स्विट्जरलैंड के आइस हॉकी लेजेंड रोजर शैपो का निधन, 100 से ज्यादा मैच खेल चुके
Image